पीलीभीत कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनया*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत।भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला शहर कॉन्ग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकतंत्र,संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कॉन्ग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी और तब से लेकर आज तक यह पार्टी स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक हर निर्णायक मोड़ पर देश के साथ खड़ी रही है।आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू,सरदार वल्लभभाई पटेल,चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस सहित असंख्य बलिदानियों के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि कॉन्ग्रेस ने देश को संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाएँ, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता, पंचायती राज, आरक्षण, सूचना का अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार जैसे ऐतिहासिक उपहार दिए हैं।
वर्तमान परिस्थितियों में,जब लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और सामाजिक सौहार्द पर संकट दिखाई दे रहा है, कॉन्ग्रेस पार्टी देश की जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और आगे भी रहेगी।स्थापना दिवस के अवसर पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संविधान की रक्षा करेंगे लोकतंत्र को मजबूत करेंगे गरीब,किसान,मजदूर,युवा और महिलाओं के हक़ की आवाज़ बनेंगे नफरत के खिलाफ प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएंगे।भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस आज भी एक विचार है,एक आंदोलन है और देश को जोड़ने वाली सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है। इस अवसर पर रिजवान मियां कमल कुमार गौड़ मुन्नी नफीसा बी लेखराज राठौर पुष्पेंद्र शुक्ला हरीशंकर राकेश मिश्रा मो0कामरान दानिश खान जावेद खान दिलीप कुमार रमेश राठौर इरफान नसीम जहाँ सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेसी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।