महिलाओं के सम्मान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वानमहिलाओं की गरिमा, सम्मान और अधिकारों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक

Report By:S A betab 
सरधना (मेरठ) दिनांक 26-12-2025 को शाहरुख बंटी के कार्यालय पर आयोजित की गई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद समाज पार्टी (का.) के संस्थापक सदस्य बदर अली उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन हकीम कलीम द्वारा किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से इमरान (मेंबर), मुकेश (मेंबर), दानिश सैफी, दानिश त्यागी, आज़ाद भाई, क़ाज़ी अकरम, विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर, अरशद खान, अशरफ (मेंबर), इज़हार खान, वसीम अब्बासी, जफर खान, हसीन, अर्जुन, जौनसन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि:
📅 दिनांक: 28-12-2025
⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे
📍 स्थान: जंतर मंतर, नई दिल्ली
महिलाओं के सम्मान और गरिमा के समर्थन में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
यह प्रदर्शन नीतीश कुमार पर लगे मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने के आरोप के विरोध में किया जा रहा है।
हम सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और न्यायप्रिय लोगों से अपील करते हैं कि वे इस शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होकर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समानता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।
महिलाओं का सम्मान — हमारा संकल्प।
शांति, एकता और न्याय के साथ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।