बरेली पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ SSP अनुराग आर्य ने जारी किए 2025 के अपराध नियंत्रण के आँकड़े
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली पुलिस की सख्त और प्रभावी कार्यवाही से अपराधियों में अब खौफ का माहौल है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने वर्ष 2025 के अपराध नियंत्रण के आँकड़े जारी करते हुए बताया कि इस साल पुलिस ने संगठित अपराध पर सटीक प्रहार किया है।
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, वर्ष 2025 में बरेली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कई अहम कदम उठाए। पूरे साल में 102 अपराधियों पर हाफ एनकाउंटर की कार्रवाई की गई, जबकि 1 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी को फुल एनकाउंटर में ढेर किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 200 से अधिक बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली और 280 से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की।
इतना ही नहीं, पुलिस ने 25 से अधिक मामलों में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया, जिससे अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर भी चोट पहुंची।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की निगरानी संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर लगातार जारी है। उन्होंने साफ कहा
“बरेली को अपराध मुक्त बनाना हमारा संकल्प है, और यह संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा।”
पुलिस की इस सक्रियता और कड़ी कार्रवाई का असर यह है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है। वहीं, अपराधियों में अब बरेली पुलिस का नाम सुनते ही खौफ का माहौल है।
Comments
Post a Comment