नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था की प्रथमिकता शहर का विकास, पीलीभीत में विकास कार्यों की नई इबारत*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत में वर्ष 2025 के दौरान चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापक, योजनाबद्ध और जनहितकारी विकास कार्य कराए गए। सड़क, नाली, पथ प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं से जुड़े दर्जनों कार्यों को धरातल पर उतारते हुए नगर पालिका ने शहरवासियों को बड़ी राहत प्रदान की है।
नगर के लगभग सभी वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, जलभराव से निजात के लिए आरसीसी नालियों का निर्माण, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा सार्वजनिक स्थलों का विकास कराया गया। इन कार्यों से यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
सड़क व नाली निर्माण पर विशेष जोर
वर्ष 2025 में शहर के अनेक वार्डों में सीसी मार्ग एवं नालियों का निर्माण कराया गया। वर्षों से चली आ रही जलभराव, कीचड़ एवं आवागमन की समस्या से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है।
जल निकासी व्यवस्था हुई मजबूत
बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आरसीसी एवं कवर नालियों का निर्माण कराया गया। मुख्य मार्गों के साथ-साथ आवासीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए गए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
पथ प्रकाश व्यवस्था से बढ़ी शहर की चमक नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए लगभग 2500 प्वाइंट पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं, जबकि 145 प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट पोल स्थापित किए गए। इससे रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हुई है।
Comments
Post a Comment