उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की 52 वे स्थापना पर व्यापार मंडल बहेड़ी ने 52 दीप प्रज्वलित करके, व मिठाई वितरण करके मनाया जश्न,

अनीता देवी की रिपोर्ट 
बहेड़ी (बरेली)आज शाम नगर के मुख मार्ग नैनीताल रोड, तिकोनिया तिराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहेड़ी के पदाधिकारी, व व्यापारियों ने इकट्ठा होकर 52 दिये जलाए, और इन 52वर्षों मेव्यापारियों के सेवा,संघर्ष, और सफलता के बारे में व व्यापारियों के योगदान के बारे मे लोगों को बताया, तहसील अध्यक्ष अतुल गर्ग ने कहा के व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित के लिए काम करता था,करता है, और करता रहेगा, नगर अध्यक्ष सलीम रहबर ने कहा व्यापारी हित व्यापार मंडल के लिए सर्वोपरि है। युवा तहसील अध्यक्ष नदीम फैंसी ने कहा व्यापारी की एकता से व्यापार मंडल आज  सफलता के इस मकाम पर पहुंचा है।
व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी मो अशरफ,हाजी इश्तियाक अहमद ने लोगो का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया।मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया ने प्रोग्राम में आने वाले पदाधिकारी व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।युवा तहसील महामंत्री तैयब कासमी ने लोगो का अभिवादन करते हुए प्रोग्राम के समापन की घोषणा की।इस मौके पर मुख्य रूप से जलीस शाहजी, हाजी इम्तियाज अहमद,फारूक वाजिद,असलम खान, कमलजीत मंगू,शादाब मुनीम,हाजी सादिक, मोहम्मद अहमद,सलीम सलमानी, लईक शेरी,सत्यवीर राठौर,वासिफ संगम,सरताज कलीम,मोहम्मद फारूक,सुरेश चंद्र झा,मोहम्मद अमान,मो यामीन,अफफान अख्तर, विवेक सक्सेना, मोहम्मद आसिम,मोहम्मद अमी, वसीम रजा, मोहम्मद मुजाहिद, अमन इकबाल आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।