भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए दुर्गा प्रसाद गंगवार, वार्ड-15 से जिला पंचायत चुनाव में मचाई हलचल

बहेड़ी। बरेली की स्थानीय राजनीति में नया समीकरण बनता नजर आ रहा है। भाजपा से शामिल हुए  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए दुर्गा प्रसाद गंगवार ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 15 से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उनके बसपा में आने से जहां भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है, वहीं बसपा को एक मजबूत और लोकप्रिय चेहरा मिल गया है।

दुर्गा प्रसाद गंगवार को बसपा ने वार्ड नंबर 15 से संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, उनके जुड़ने से बसपा की पकड़ इस वार्ड में और मजबूत हुई है तथा स्थानीय समीकरण भाजपा के खिलाफ जाते दिख रहे हैं।

हमारे संवाददाता से बातचीत में दुर्गा प्रसाद गंगवार ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता क्षेत्र का चौमुखी विकास करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जन सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे हमारे एजेंडे के केंद्र में हैं।”

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 15 अब तक विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाया है।

दुर्गा प्रसाद गंगवार ने कहा कि “बसपा सर्वसमाज के विकास की सोच रखती है, और मैं इस मिशन को अपने क्षेत्र में जमीन पर उतारने का काम करूंगा। जनता के भरोसे के साथ हम वार्ड नंबर 15 को एक आदर्श क्षेत्र बनाना चाहते हैं।”

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।