सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा व्लाक प्रमुख मरौरी के ऊपर लगाये गये आरोप उनकी छवि को धूमिल करने हेतु लगाये गये हैं।

Lब्यूरो-मोहम्मद हनीफ

 जिन बिन्दुओं को आधार बनाकर लगातार उनकी शिकायत की गयी है, वह बेबुनियाद हैं।

पीलीभीत / मरौरी हम सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ब्लाक मरौरी ने जिलाधिकारी पीलीभीत को ज्ञापन देकर बताया है कि ब्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा  के ऊपर लगाये गये आरोप उनकी छवि को धूमिल करने हेतु लगाये गये हैं।1-जिन बिन्दुओं को आधार बनाकर लगातार उनकी शिकायत की गयी है, वह बेबुनियाद हैं।
2- 59,000/-रु० का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपयों का जो आरोप लगाया गया है, जोकि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व ग्राम प्रधान बैठक में शामिल होने वालो को मानदेय के रूप में दिये जाने होते हैं, जिसको बी०डी०ओ० एवं ब्लाक के सचिव व अन्य कर्मियों के द्वारा नामित किया जाता है।
3-59x1000 रुपये न मिलने की शिकायत किसी बी०डी०सी० सदस्य के द्वारा नहीं की गयी कि हमको रुपये नहीं दिये व हमारे फर्जी हस्ताक्षर किये गये, जबकि विधायक विधानसभा-128. बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द ने स्वयं भी बैठक में उपस्थित रहकर बी०डी०सी० सदस्यों व ग्राम प्रधानो से पूछ चुके थे कि यदि कोई ऐसा सदस्य हो जिसे पैसे न मिले हो तो वो बतायें, किसी ने भी यह नहीं कहा कि हमे रुपये नहीं मिले, बैठक की वीडियो व फोटो भी संरक्षित हैं।
4-ज्यादातर सदस्य केवल मीटिंग में आते हैं, वो केवल अपना नाम लिखना जानते हैं तो ऐसी स्थिति में स्वामी प्रवक्तानन्द जो विधायक विधानसभा-128 बरखेड़ा स्वयं रजिस्टर से हस्ताक्षरो का मिलान करते हैं और बी०डी०सी० सदस्यों को पद का दबाव बनाकर कहते हैं कि यह तेरे हस्ताक्षर नहीं मिल रहे हैं, जोकि अनुचित हैं, क्योंकि 59 सदस्यों में से ज्यादातर ने अपने शपथपत्र के माध्यम से यह कहा है कि रुपये हमें मिले हैं।
5- शहीद ओमप्रकाश बगुलहाई गाँटिया ग्राम पंचायत गजरौला की स्मृति में एक द्वार बनाया गया जोकि अपने जीवन की देश के व देशवासियों के लिये जीवन भर प्रेरणा का स्रोत रहेगा, जिसको धन की बरबादी बताया गया,जबकि माननीय प्रधानमंत्री  व मुख्यमंत्री अपनी वरीयताक्रम में कार्य को रखते हैं।
6- जिस समिति को कार्यवाही के लिये गठित किया गया है, उसम अश्वनी कुमार पुत्र शिवचरन लाल सदस्य वार्ड सं0-101 वसतापुर खुद शिकायतकर्ता है, एवं नलकूप विभाग के माध्यम से खुद की फर्म से नल और रीबोर की ठेकेदारी करता है, जो अनुचित है।
हम सभी बी०डी०सी० सदस्यों का  जिलाधिकारी  से आस लगाई है कि ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, मरौरी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल करने के लिये अपनी रिपोर्ट शासन को भेजने की जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बहाली की आस लगाई है ज्ञापन देने बालों में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकली, सुमन, कमलेश देवी, रूकसाना, पिंकी देवी, सुनीता देवी, नगीना, मुनी देवी,राम बेटी, फूलन देवी, काली दासी,न्यिमा, मालती देवी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।