गोपाष्टमी पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने की गौमाता की पूजा एवं सेवा

व्यूरो हनीफ अंसारी

पीलीभीत/  पूरनपुर  गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद पूरनपुर के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता अपनी माता जी के साथ  कान्हा गौशाला, हरसिंहपुर (पूरनपुर) पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धा भाव से गौमाता की पूजा एवं सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि “गौ सेवा सच्चे अर्थों में ईश्वर सेवा है। गौमाता हमारे जीवन, संस्कृति और आस्था की आधारशिला हैं। इस पावन दिवस पर हम सभी को गौ संरक्षण और सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गौमाता के चरणों में नमन करते हुए समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
गौपूजा कार्यक्रम में एस.डी.एम. पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी (न.पा.प.) एजाज अहमद, प्रभारी बी.डी.ओ. हेमंत यादव, धीरज शुक्ला, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. आशीष शर्मा, सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, उदित सिंह, दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार, विवेक तिवारी सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने गौमाता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।