नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारीयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया


रिपोर्ट-मोहम्मद हनीफ

पीलीभीत/पूरनपुर हॉकी अध्यक्ष प्रदीप खींची, जिला हॉकी सचिव जयवीर सिंह बघेल, जिला हॉकी संयोजक प्रदीप सरकार, बाबू भारती ने पूरनपुर पहुंचकर पूरनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता से मुलाकात की और दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सभी पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया प्रदीप खींची ने बताया कि पीलीभीत में 14 क्लबों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 नवंबर को किया जाएगा जिन टीमों का रजिस्ट्रेशन होगा उन टीमों को ही प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा और हमें आप के सहयोग की एवं डायमंड हॉकी क्लब से सहयोग की पूरा आशा करते हैं इस अवसर पर शैलेंद्र गुप्ता ने बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आश्वासन दिया की प्रतियोगिता में आपका सहयोग किया जाएगा डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के लिए डायमंड हॉकी क्लब की तरफ से रनर और विनर की दोनों टीमों को एक-एक ट्रॉफी दी जाएगी कार्यक्रम का संचालन सलिल आजाद ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया इस अवसर पर डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद, सभासद सौरभ सक्सेना 'रासू', पूर्व सभासद घासीराम आज़ाद, आलोक सक्सेना, विकास गुप्ता, नितिन सक्सेना, राजू सक्सेना, अनुज पांडे, बासू सक्सेना, सलिल आजाद, विवेक तिवारी, रोहित आजाद, राजा भारद्वाज, प्रशांत आजाद, राजीव सक्सेना, एडवोकेट हरमन सिंह,नीतू , दिनेश आजाद एडवोकेट, राजेश आजाद आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।