दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ "बारिश चोरी" को लेके दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025:* दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ "बारिश चोरी" को लेके दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में दिल्ली सरकार के खिलाफ "बारिश चोरी" को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इस अवसर पर अक्षय लाकड़ा ने कहा कि दिल्ली में सवा करोड़ रुपए कि बारिश चोरी हो चुकी है, कानपुर से जहाज उड़ता है, दिल्ली के लिए, क्लाउड सीडिंग के नाम पर, और फिर भाजपा सरकार उसके लिए बड़े विज्ञापन देती है कि 15 से 20 मिनट के अंदर दिल्ली के अंदर बारिश होगी, और प्रदूषण से निजात मिलेगी। पर पूरी दिल्ली में इस प्रकार कही भी बारिश देखने को नहीं मिली, इसलिए इस बारिश चोरी के खिलाफ हम शिकायत दर्ज करवाने आए है। 

इस दौरान अक्षय लाकड़ा ने मांग करते हुए कहा कि हम दिल्ली पुलिस से यह मांग करते है कि दिल्ली सरकार के वो लोग जो इस बारिश चोरी से लिप्त है उनपे जल्द से जल्द जांच बैठाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी यह अपील कि वो, इस प्रकार के कृत्य कर दिल्ली वासियों को गुमराह न करे और जल्द से जल्द प्रदूषण से राहत देने के लिए कदम उठाए। 

 

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।