किसान सत्याग्रह आंदोलन मंडोला। गाजियाबाद
आज दिनांक 30/10/2025 को मंडोला विहार व ट्रॉनिका सिटी योजना से प्रभावित किसानों एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर दिनांक 03/11/2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)द्वारा सूचनार्थ पत्र उपजिला अधिकारी को दिया गया । भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों द्वारा मंडोला विहार योजना के क्षेत्रीय कार्यालय में जारी धरना स्थल से पैदल यात्रा निकाली जाएगी पैदल यात्रा जिला अधिकारी कार्यालय (गाजियाबाद) के लिए चलेगी जिसका पहला पड़ाव लोनी तहसील में होगा । पड़ाव के समय भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की मांगों व अन्य क्षेत्रीय मुद्दों से संबंधित अधिकारियों की मांग एवं यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की मांग करते हुए एक सूचनार्थ पत्र उप जिला अधिकारी को दिया गया । आवास विकास परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि तीन तारीख को परिषद कार्यालय की संपूर्ण तालाबंदी करके हजारों महिला व पुरुष यात्रा में शामिल होंगे ।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक, बिल्लू प्रधान, नीरज त्यागी, मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, बॉबी त्यागी,दीपेश मालिक व अरुण मालिक मौजूद रहे ।
नीरज त्यागी
9811605124
Comments
Post a Comment