श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दोराला रोड गंगा नहर घाट व पुल के सौंदर्यीकरण की उठी मांग।


सरधना। नगर के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व वाले स्थल दोराला रोड स्थित गंगा नहर घाट एवं पुल के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने सांसद हरेंद्र मालिक से हस्तक्षेप की अपील की।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निज़ाम अंसारी, ललित गुज्जर, दीपक निराला, हकीम वसीम, शाहवेज़ अंसारी आदि लोगों ने मिलकर सांसद प्रतिनिधि विशाल मालिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह घाट धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है — यहाँ प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा, गणपति विसर्जन तथा ऐतिहासिक चर्च मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि घाट की वर्तमान स्थिति जर्जर है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। इसलिए घाट व पुल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और नगर की धार्मिक पहचान को नई दिशा मिले।

साथ ही, सरधना गंगा नहर, देवी मंदिर चौराहा, बुनौली चौराहा और संत चार्ल्स चौराहा पर हाई मास्क लाइट पोल लगाने के कार्य को स्वीकृति मिलने पर सभी ने सांसद हरेंद्र मालिक का आभार व्यक्त किया।
सांसद प्रतिनिधि विशाल मालिक ने बताया कि जल्द ही हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी स्थानों का चिन्हांकन कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।