पूरनपुर में सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का हुआ भव्य आयोजन



व्यूरो हनीफ अंसारी

पीलीभीत / पूरनपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद पूरनपुर द्वारा शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार पटेल जी के चित्र पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता सहित अतिथियों ने पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत “रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़)” का शुभारंभ पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान एवं चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में विद्यालयों के विद्यार्थियों, नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, प्रभारी बीडीओ हेमंत यादव, तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, गौरव गुप्ता, दिनेश भारती, दुर्वेश कुमार, अखिलेश मिश्रा, अमित जायसवाल, बालकराम, संजय पाण्डेय, बलराम वर्मा, विवेक तिवारी, अर्पण तिवारी, लक्ष्य बाबा, रियासत, सुरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने सरदार पटेल जी के आदर्शों, उनकी देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।