भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
माननीय कृषि राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय *MY BHARAT* के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हैं खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने *Sardar@150 Unity March* की शुरुआत की। यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया,उसी भावना को यह पद‌यात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत, एक श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर डिजिटल चरण की शुरुआत, 6 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ MY Bharat पोर्टल पर किया। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और *Sardar@150 Young* Leaders Program शामिल हैं। इस दौरान सरदार 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।