पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की 41वी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये l

 सरधना (मेरठ) 
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की 41वी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये l कांग्रेस जिला महामंत्री एवं इंदिरा गाँधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेसी व इंदिरा गाँधी के अनुयाई मौजूद रहे l
इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि -" स्व इंदिरा गाँधी की शहादत को ये देश कभी भुला नहीं सकता, उन्होंने देश की एकता औऱ अखंडता के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी l अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में इंदिरा गाँधी ने देश को काफ़ी आगे बढ़ाया तथा अपने नेतृत्व का दुनिया से लोहा मनवाया था l उनकी निर्भीकता व साहस को को विपक्षी भी सम्मान देते थे l पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने उन्हें दुर्गा का अवतार बताया था l 
   इस अवसर पर ब्रह्मापाल गोस्वामी, वीरेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार एडवोकेट, मोनिश कुरैशी लावड़, अनीस खान, बृजराज सिंह एडवोकेट, रोहित पाल, संजू एडवोकेट आदि मौजूद रहे तथा इंदिरा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्जन किया l

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।