मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज, बहेड़ी का शानदार रिजल्ट: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 100% सफलता
बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट
तहसील टॉपर बने देव्राज (91.16%) और अंजली (88.6%), कई छात्रों ने 80% से ऊपर अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल का मान
मिशन एकेडमी इंटर कॉलेज, बहेड़ी ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में 100% रिजल्ट दर्ज किया। 10वीं में देव्राज ने 91.16% अंक प्राप्त कर तहसील टॉपर का खिताब हासिल किया, जबकि 12वीं में अंजली ने 88.6% अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अन्य मेधावी छात्रों में शिवम, मनीषा, सक्षम, मलकीत, सबा, कल्पना, गौरव गंगवारऔर अतुल सहित कई छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
Comments
Post a Comment