हम भारत नया बनाएंगे
मुनेश त्यागी
वो बांट रहे हैं जनता को
हम सब जनता को जोड़ेंगे,
शोषण का शिकंजा तोडेंगे
भाग रहे वो पीछे को
हम तो आगे बढ़ते जाएंगे,
जोड़ेंगे सारे भारत को
हम भारत नया बनाएंगे।
ज़ालिम फिर से आ गए
जनता को फिर जगायेंगे
करेंगे सबको ही एकजुट
हम भारत नया बनाएंगे।
वो बिखेर रहे हैं लोगों को
हम तिनका तिनका जोड़ेंगे,
हमारे साथ में आओ तो
हम भारत नया बनाएंगे।
जेल मिले या फांसी मिले
हम तो आवाज उठाएंगे,
लहराएंगे क्रांति का झंडा
हम भारत नया बनाएंगे।
Comments
Post a Comment