नगीना - धोबी घाट न होने से नगर के धोबी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे तालाब के गन्दे नालों के जमा पानी में कपड़े धोने को है मजबूर।


पालिका चेयरमैन की ओर ध्यान दिलाकर धोबी घाट बनवाने कि मांग।
 मिली जानकारी के अनुसार नगीना में लगभग चार हजार धोबी बिरादरी के परिवार है। पूर्व में नगर के आसपास तालाब थे तालाबों में भरे बरसात के पानी में धोबी परिवार अपने कपड़ों को वहां ले जाकर धोकर अपने परिवार का पालन पोषण करते चले आ रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र के माफियाओं ने तालाबों को भी पूर्व में रहे तहसील के लेखपालों व अधिकारियों से सांठगांठ कर बेच खाए  क्षेत्र से तालाब खत्म होते ही धोबी बिरादरी के लोगों के सामने कपड़े धोने व परिवार का पालन पोषण करने  रोजी-रोटी की समस्या पैदा होने से परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचता देख कुछ परिवारों ने कपड़े धोने के काम को छोड़कर नगीना क्षेत्र को छोड़कर दुसरे शहरों में जाकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। लेकिन नगर के मौहल्ला अकाबरान बड़ी सब्जी निवासी रईस व सिकन्दर धोबी का परिवार नगीना छोड़ कर दुसरे शहरों में काम करने के लिए नहीं गए और वह परिवार आज भी नगीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बराबर में रेलवे के तालाब में जमा नगर के गन्दे नालों के पानी में मजबूरी में कपड़े धो कर अपने परिवार का पालन पोषण करने को मजबूर हैं। जब उन से हमारे संवाददाता ने गन्दे पानी के तालाब में कपड़े धो रहे धोबी रईस से गन्दे पानी में कपड़े धोने की बाबत पूछा तो उन्होंने बताते हुए कहा कि गन्दे पानी में कपड़े धोने के बाद घर जाकर कपड़ों को दोबारा टंकी के पानी ले जाकर खंगालना पड़ता है। जिससे कपड़ों धोने व सुखाने में तीन चार दिन लग जाते हैं। उन्होंने कहा 
  की हमारी ओर कभी भी क्षेत्र के विधायक, सांसद, पालिका अध्यक्ष व क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। कपड़े धोने के लिए धोबी घाट का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने पालिका चेयरमैन व नगीना लोकसभा सांसद की ओर ध्यान दिलाते हुए।नगर के आसपास 200 गज जमीन में  धोबी घाट का निर्माण कराकर उस में पानी की हौज की व्यवस्था कराने कि मांग की है।
   उधर गत शुक्रवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद मौ0उस्मान जैदी एडवोकेट ने भी धोबी घाट के निर्माण का मुद्दा पालिका बोर्ड में रखा था। जिस पर चेयरपर्सन श्रीमती ताहिरा बेगम व उनके पुत्र शेख शाहनवाज़ खलील ने धोबी घाट के निर्माण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए। बहुत जल्द धोबी घाट का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।