लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास ना होने की वजह से भाजपा ने जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा किए गए मतदान का विरोध दर्ज कराने हेतु जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन गांधी प्रेक्षा गृह में हुआ I 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख का रहना हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की I 
प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में नारी शक्ति के हित में बिल लेकर आए लेकिन विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है आप सभी महिलाओं को अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी है ,आज सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने का कार्य किया है। प्रभारी मंत्री ने भाजपा सरकार की महिलाओं के लिए की गई योजनाओं को विस्तार से बताया I जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने महिलाओं को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है जबकि विपक्ष ने महिलाओं का हमेशा अपमान किया है I  पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से महिलाएं देश के विकास में और तीव्र गति से सहभागी बनती मगर विपक्ष ने महिलाओं के साथ छल किया और इस बिल को सदन में पास नहीं होने दिया I बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद में यत्र नारियस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा नारियों के पूजन की बात करती है दूसरी तरफ विपक्ष नारियों को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए साजिश रचता है I पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि महिलाओं के साथ विपक्ष के द्वारा किए गए इस धोखे को महिलाएं कदापि नहीं भूलेंगी और विपक्ष को सबक सिखाने के लिए देश के पुरुष भी महिलाओं के साथ खड़े हैं I 
नगर पालिका परिषद चेयरमैन आस्था अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसद में विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों को छीना है भारत की महिलाएं इसको कभी नहीं भूलेंगी विपक्ष की इस हरकत को आगे आने वाले चुनाव में महिलाएं याद रहेंगी और करारा जवाब भी देंगी इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, नगर पालिका परिषद पीलीभीत की चेयरमैन आस्था अग्रवाल, जिला मंत्री ऋचा पटेल, जिला मंत्री पंकज तिवारी, पुष्पा शुक्ला, शशि बाला कटियार, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, जिला उपाध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव , जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, जिला मंत्री रेनू राज , जिला मंत्री सृष्टि गुप्ता , हर्षित चौधरी, दीपक सोनकर, इंद्रेश चौहान , अभिषेक सिंह पटेल , अभिमन्यु गंगवार , दीपक सूर्यवंशी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।