बरेली में बिजली कटौती पर सपा का जोरदार विरोध, अधीक्षण अभियंता से मिलकर सौंपा ज्ञापन



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

20-20 घंटे की अघोषित कटौती से जनता परेशान, नए ट्रांसफार्मर लगाने और आपूर्ति सुधारने की उठी मांग

बरेली, 27 अप्रैल। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। पार्टी का एक शिष्ट मंडल अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह से मिला और शहर में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
शिष्ट मंडल ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बरेली के कई इलाकों—खासकर फ़ाइक इंक्लेव कॉलोनी, किंग्स एवेन्यू, जेएचएम कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में रोजाना 20-20 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते लोड के बावजूद ट्रांसफार्मर की क्षमता में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे बार-बार फॉल्ट और कटौती की समस्या बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि कॉलोनियों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि बिजली का लोड विभाजित हो सके और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।
शिष्ट मंडल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।उ
इस दौरान अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा और बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस शिष्ट मंडल में प्रमुख रूप से संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट, हैदर अली, मोहम्मद नासिर, शारिक खान, जावेद बंटी, विक्की सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।