लिटिल एंजेल्स स्कूल की संस्थापक सीमा अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
आज दिनाक 26 अप्रैल लिटिल एंजेल्स स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्या सीमा अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रातः कालीन सभा के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र कार्यकारिणी के सदस्यों ने सीमा मैडम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये , तत्पश्चात उनका प्रिय गीत लब पे आती है दुआ को सब नें मिल कर गाया, उनकी याद में सब ने 2 मिनट का मौन धारण किया , कक्षा 12 की छात्रा खुशी बसल नें सीमा मेडम  के व्यक्तित्व के बारे में सबको बताया । शिक्षिका छवि जैसवार ने सीमा मैम के साथ अपनी यादें ताजा की, अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य एन सी पाठक नें कहा की मुझे सीमा मैम से व्यक्तिगत रूप से मिलने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ, मैंने जितने भी लोगों से उनके बारे में सुना है उन्होंने बताया की सीमा मैम जैसा व्यक्तित्व इस दुनिया में मिलना मुश्किल है इसीलिए पूरा जनमानस उनको हमेशा याद करता है । इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शरबत, पूरी सब्जी एवं हलवा का वितरण किया गया ।
[26/04, 17:46] betabsamachar: https://betabsamachar.blogspot.com/2026/04/blog-post_26.html

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।