भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र की इकट्ठा विशाल किसान पंचायत का आयोजन चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र के आवास पर किया गया ।
Report By:Anita Devi
आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र की इकट्ठा विशाल किसान पंचायत का आयोजन चौधरी अजीत सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र के आवास पर किया गया । जिसके मुख्य अतिथि सरदार बलजिंदर सिंह मान जी प्रदेश अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि चौधरी नलिन सिंह वरिष्ठ किसान नेता रहे। किसान पंचायत में तमाम पदाधिकारियों एवं किसान शामिल हुए। पंचायत में पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा, एवं ग्राम छितौनीया अलीगंज मार्ग एवं सेतु निर्माण की मांग और ग्राम बिजोरिया में पुराने ज़र जार तारों का नवीन कारण का मुद्दा भी छाया रहा । तहसीलदार बहेड़ी ने किसानों से पंचायत में पहुंच कर उनका ज्ञापन लिया और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया । आज की पंचायत में चौधरी सुरेंद्र सिंह प्रदेश प्रवक्ता, नागेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेंद्र यादव प्रदेश प्रमुख महासचिव, प्रदीप सिंह प्रदेश सचिव , दानिश बाबा प्रदेश सचिव , योगेश सिंह,अमन बेनीवाल ,विजय पाल सिंह जिला संगठन मंत्री, अंकुश चौधरी, प्रमोद मौर्य ,बलवंत सिंह ,अमीर हसन ,नरेंद्र मौर्य आदि तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment