नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण, विकास कार्यों को मिलेगी गति*

*



*शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नामित सभासदों नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, स्वतंत्र देवल एवं प्रतीक अग्रवाल—का शपथ ग्रहण समारोह पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा नामित सभी सदस्य जमीनी स्तर से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं, जो सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पांचों सभासदों के नामित होने से शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। समारोह के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य सभासदों ने नव-नामित सदस्यों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। नामित हुए सभासदों के स्वागत में ढोल बजाए गए। इस मौके पर सभासद सुनीता सिंह, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, अवतार सिंह, मोनू, राशिद हुसैन, शरीफ अंसारी, अनस अंसारी, विकास बाबू, व्यापारी नेता अर्जुन सिंह टहलानी, जितेंद्र गुप्ता, रतन नाथ मिश्रा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।