सरधना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सैयद आरिफ अली और महासचिव पद पर संजीव पवार निर्वाचित हुए

सरधना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया, देर रात चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये जिसमें अध्यक्ष पद पर सैयद आरिफ अली ने 77 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी  सैयद इनाम अली रिजवी को 57 और सत्य प्रकाश शर्मा को 43 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त हुए।
महासचिव पद पर संजीव पंवार ने 100 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी नितिन कुमार चंदन को 78 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिजवान ने 84 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ईश्वर को 81 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर अरुण जैन ने 95 मत हासिल कर बाजी मारी। इस पद पर मनीष कुमार (90 मत) भी निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार को 71 और मोहन पाल को 69 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह 96 मत पाकर विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रविंद्र सिंह ने 96 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि जगपाल सोम को 78 मत मिले। सामाजिक मंत्री पद पर अमित कुमार शर्मा ने 90 मत पाकर विजय प्राप्त की। वहीं संजीव कुमार 83 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
अमरेश कुमार (110), सुधीर वशिष्ठ (102), सुखराम पाल (102), पूनम (101), प्रमोद शर्मा (93) और कुलदीप शर्मा (93) निर्वाचित हुए।
कनिष्ठ कार्यकारिणी में शिरीन फ्रांसिस (101), मोहित गुप्ता (92), अंकुर सैनी (90), अर्पित गुप्ता (88), रवि सैनी 83 और सौरभ शर्मा ७६ ने जीत दर्ज की चुनाव अधिकारी विक्रम त्यागी एडवोकेट ने सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।