राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर से किसानों में हलचल, रिहाई के बाद खुशी
Report By: Anita Devi
बहेड़ी (बरेली)आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत साहब को ओडिशा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर से संगठन में हलचल मच गई। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, सभी पदाधिकारी और सहकारी किसान तुरंत अपने-अपने कार्यालयों पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड तराई के प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने अपने कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।
इसी बीच हाईकमान से संदेश मिला कि राकेश टिकैत साहब को रिहा कर दिया गया है। यह खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने मिठाई बांटकर सभी का सम्मान किया और एकजुटता के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment