समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर होली व ईद मिलन का भव्य आयोजन किया गया ।
अनीता देवी की रिपोर्ट
बहेड़ी (बरेली)आज दिनांक 26/03/2026 को समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर होली व ईद मिलन का भव्य आयोजन किया गया ।
इस होली व ईद मिलन समारोह में माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी ने सभी से गले मिलकर ईद एवं होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं और सभी क्षेत्र वासियों से प्रेम और सौहार्द के साथ एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बहेड़ी की जिम्मेदार जनता ने अब तक क्षेत्र में जो भाई चारे का माहौल बनाकर रखा है उसे कभी बिगड़ने नही देंगे सभी धर्मों और जातियों को एक साथ रहकर ही बहेड़ी का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है और हम सभी धर्म व जातियों का सम्मान करते रहेंगे ।
होली व ईद मिलन समारोह में जहां लोगों ने एक तरफ सिवइयों का स्वाद लिया वही दूसरी तरफ गुजियों का भी मजा उठाया इस सौहार्द पूर्ण माहौल में लोगो ने संकल्प लिया कि पी डी ए के महानायक राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है और बहेड़ी की एकता के प्रतीक मा अताउर रहमान साहब को 50 हजार वोटों की जीत के साथ विधायक बनाना है।
इस होली व ईद मिलन समारोह में दम खोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफ़ा उर रहमान जी,विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां,कोषाध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य, ,शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष आचार्य देव कुमार मौर्य जी, ने भी अपने अपने विचार रखे ।
इस मौके पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह जी, नगर प्रभारी नसीम उर रहमान जी,ज़िला पंचायत सदस्य डॉ , ब्रह्म स्वरूप सागर,कमरुद्दीन सैफी , जिला पंचायत सदस्य पति इकबाल सिंह चीमा नगर अध्यक्ष लईक चांदनी, अख्लाक अहमद नेता जी, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, जिला सचिव पीर मोहम्मद, जिला सदस्य भजन लाल मौर्य, अजय पाल मौर्य, तुला राम मौर्य, सोनू मौर्य, राजू मौर्य,संतोष मौर्य, सौरभ मौर्य, जितेंद्र मौर्य,सिद्धार्थ शर्मा, चौधरी अमित सिंह, चौधरी सुखवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेता जी, महेंद्र सक्सेना, केदार सक्सेना, कामिल चेयरमैन, अयाज़ प्रधान, नसीम मलिक, अनवार मलिक सुखविंदर सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य,नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, राम अवतार श्रीवास्तव,नगर महासचिव फ़ैज़ुल इस्लाम, तस्लीम ठेकेदार शकील रजा फास्ट, इमरान रजा सिद्दीकी, असलम खान , रिजवान शानू, इमरान खान उर्फ चंदन, चंदा मेम्बर नसीम मेम्बर, मो, हसन जाफरी मेंबर साहब, तस्कील मियां मेंबर साहब, वाहिद खां मेंबर साहब, सभासद इरफान अंसारी, तय्यब प्रधान जी,डॉ, जय सिंह सागर, हरीश सागर, घन श्याम दास जाटव, लक्की पाल, देवदत्त पाल इनके अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा छोड़कर कश्यप समाज बा मौर्य समाज के दर्जन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली जिसमे कश्यप समाज की गंगाराम कश्यप नंदराम कश्यप चंद्र सिंह कश्यप धर्मपाल कश्यप मुन्नालाल कश्यप हरीश कुमार कश्यप राजेश कुमार कश्यप ललित कुमार कश्यप मौर्य समाज के मनोहर लाल मौर्य वेतन लाल मौर्य।
आज के दिन सम्राट अशोक महान की जयंती को भी हर्षौल्लास के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन कोष अध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य ने किया
Comments
Post a Comment