उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा जिला अधिकारी को दो सूत्रों की मांग का ज्ञापन दिया

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत:उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाक इकाई द्वारा खंड विकास अधिकारी अमरिया  के माध्यम से जिला अधिकारी पीलीभीत को दो सूत्रों की मांग का ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रथम मांग
1- पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के माह नवम्बर 2025 में सेवा में 16 वर्ष पूर्ण हो चुके है परन्तु अभी तक द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ जो 16 वर्ष पूर्ण होने पर मिल जाना चहिए था उसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। जबकि संघठन द्वारा  कर्मचारियों की द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ दिये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी, महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय, पीलीभीत से कई बार पत्राचार कर अनुरोध किया जा चुका है। द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ समय पर न मिलने के कारण हम कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहा है। जिसके वजह से सफाई कर्मचारियों में बहुत रोष व्यक्त है।  सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द द्वितीय ए०सी०पी० का लाभ दिलाने अनुरोध किया
2- पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नवम्बर 2009 में हुई थी। प्रथम वेतन वृद्धि का लाभ नियमता जुलाई 2010 में मिलना चाहिये था। जबकि प्रथम वेतन वृद्धि का लाभ हम लोगो को जनवरी 2011 में दिया गया। जनपद पीलीभीत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को प्रदेश के अन्य जनपदों से एक वेतन वृद्धि कम पाने के साथ-साथ 7वें वेतन आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत पे-बैण्ड से कम वेतन निर्धारण किया गया है। जिसके कारण पीलीभीत में नियुक्त ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को प्रदेश के अन्य जनपदों से सबसे कम वेतन मिल रहा है जबकि कुछ अन्य जनपदों में नियुक्ति हम लोगो के साथ की ही है। संघठन आपसे अनुरोध करता है कि आप अपने स्तर से वेतन विसंगति को दूर करवाते हुये दोबारा फिक्सेशन कराकर करने की मांग की गई ज्ञापन देते समय ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा,ब्लाक मंत्री जितेंद्र कुमार, ब्लाक कोषाध्यक्ष सुभाष, ब्लाक संगठन मंत्री मोहम्मद इरशाद,ब्लाक संम्प्रेक्षक देवदास जिला उपाध्यक्ष अमित कश्यप जिला संम्प्रेक्षक माजिद अली जिला मीडिया प्रभारी श्रीपाल, जिला संस्कृति मंत्री हाशिम नाज एवं ब्लाक अमरिया के समस्त न्याय पंचायत प्रभारी के साथ-साथ तमाम कर्मचारी उपस्थित रहकर ज्ञापन दिया

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।