पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों का भ्रमण एवं रूट मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक  सुकीर्ति माधव द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र (ललौरी खेड़ा) में संवेदनशील एवं ताजिए रखने वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा नगर क्षेत्र एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र (ललौरी खेड़ा) में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च भी किया गया तथा यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत ताजिएदारों एवं आयोजकों को परम्परानुसार एवं शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि यंत्रों का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही ताजियों की निर्धारित ऊंचाई, केवल चिन्हित स्थलों पर दफनाने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं समस्त आयोजनों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।