चाइल्ड हेल्पलाइन से पुलिस के सहयोग से बाल विवाह रोका
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत ;24 जून 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस की सजगता से आज एक और नाबालिक बालिका का बाल विवाह रोक दिया गया। थाना गजरौला क्षेत्र एक गांव में बाल विवाह होने की शिकायत एक व्यक्तियों द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी गयी थी। शिकायत मिलने के उपरांत तत्काल हस्तक्षेप हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर निर्वान सिंह परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह द्वारा मय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल कि, तो बालिका के माता-पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 08 जुलाई 2026 को होना प्रस्तावित है, टीम ने पाया कि बालिका की सगाई की तैयारी चल रही, बालिका की सगाई आज ही होनी थी, जिसे टीम ने समय रहते रुकवा दिया, मौके पर टीम द्वारा बालिका की काउंसलिंग करने पर बालिका ने बताया कि उसने इसी वर्ष कक्षा दस उत्तीर्ण किया है और वह आगे पढ़ना चाहती लेकिन उसके परिजनों आज उसकी आज सगाई कर रहे है, जिसके लिए बालिका के हाथों में मेंहदी भी लगायी जा चुकी थी, टीम ने बालिका के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए देते हुए बताया कि अपकी बालिका की आयु अभी 18 वर्ष से कम है, इसलिए बालिका अभी विवाह करने योग्य नहीं है, टीम ने तत्काल बालिका का विवाह रोकने के निर्देश दिये गये। बालिका के परिजन कानूनी कार्यवाही के डर से बालिका का बाल विवाह न करने हुए सहमत हो गए, इस कार्यवाही के दौरान ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष/ग्रामप्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गयी । बालिका को अग्रिम कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
Comments
Post a Comment