जिलाधिकारी के निर्देश पर बचपन बचने हेतु चला अभियान, बालश्रम से मुक्त कराए गए 04 बाल श्रमिक*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत-दिनांक 25 जून 2026 को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के सहयोग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला के निर्देशन में कस्बा न्यूरिया में बालश्रम उन्मूलन हेतु एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर कार्यवाही करते हुए 04 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर बाल श्रम से अवमुक्त करकर सभी बालकों को वर्चुअल रूप से बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति द्वारा सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम ने कराने की हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 अंतर्गत खतरनाक प्रक्रिया में दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध एक वर्ष तक की सजा या 50000 रूपए तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त सेवायोजक से प्रति बाल श्रमिक 20000 रूपये की वसूली चाइल्ड लेबर वेलफेयर फंड हेतु प्रथक से की जायेगी तथा यदि कोई बाल श्रमिक के माता-पिता को प्रथम बार चेतावनी के बावजूद भी पुनः अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही अपनाई जायेगी। संयुक्त अभियान में श्रम प्रवर्तन प्रवर्तन अधिकारी शशिकला, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, का0 अमित सक्रिय महिला कॉन्स्टेबल सीमा कार्यवाही में सम्मिलित व मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment