खिर्वा जलालपुर में रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इकबाल ने सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया।


मोहर्रम की 8वीं तारीख के अवसर पर ग्राम खिर्वा जलालपुर में रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इकबाल द्वारा सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों एवं अकीदतमंदों को ठंडा पानी, शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए।
रज़ा ज़ैदी ने बताया कि सबील का उद्देश्य इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को आम लोगों तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इमाम हुसैन (अ.स.) को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि कर्बला का संदेश सत्य, न्याय, मानवता और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।