वक़्फ़ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन हुसैन,2027 में फिर भाजपा की बनेगी बहुमत की सरकार*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश वक़्फ़ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व से संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
PNS News रिपोर्टर से मुलाक़ात के दौरान शफाअत हुसैन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने नई दिशा और नई पहचान पाई है। गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र तक जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। इसी वजह से जनता का विश्वास भाजपा पर पहले से कहीं अधिक मजबूत है।”
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही कोई जनहित की सोच। वे केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब जनता विकास और सुशासन चाहती है, और भाजपा ही उसके भरोसे पर खरी उतर रही है।”
प्रदेश में हुए बदलावों को गिनाते हुए शफाअत हुसैन बोले, “महिला सुरक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जनता इन कार्यों को देख और महसूस कर रही है। यही कारण है कि 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ बनेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मंत्र “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” अब घर-घर तक पहुँच चुका है और इसी पर चलते हुए पार्टी को लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।