सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर शुक्रवार को “स्वस्थ महिला–स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर शुक्रवार को “स्वस्थ महिला–स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने फीता काटकर किया।
अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि—
“स्वच्छता और स्वास्थ्य ही एक मजबूत और खुशहाल परिवार की नींव है। यदि महिला स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज भी स्वस्थ रहेगा।”
चिकित्सा अधिकारी संदीप गौतम ने महिलाओं को स्वास्थ्य, संतुलित आहार, समय-समय पर होने वाली जांच और बच्चों के टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाजसेवी शाहवेज़ अंसारी और मिर्ज़ा इस्माइल भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
अंत में मरीजों को फल वितरण किया गया और उन्हें पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई।
Comments
Post a Comment