लिटिल एंजेल्स स्कूल में श्रमजीवी दिवस मनाया गया*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
लिटिल एंजेल्स स्कूल में आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए श्रमजीवी दिवस मनाया गया इस दिवस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं । कार्यक्रम का संचालन वर्षा सक्सेना के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय की नीव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होते हैं, हमारे विद्यालय में भी सभी कर्मचारी बहुत लगन एवं ईमानदारी के साथ काम करते हैं उनकी इस मेहनत को देखते हुए हम साल में एक दिन उनके नाम से मनाते हैं । इसके पश्चात विद्यालय की आयाओं द्वारा मधुर भजनों का गायन किया गया जिनकी सभी ने तालियां बजाकर प्रशंसा की, कार्यक्रम के क्रम में सभी आयाओं, रिक्शा चालकों एवं चपरासियों के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर एवं कप रेस का सभी ने आनंद लिया, सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना,हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में सभी आयाओं एवं भईया लोगों को पुरस्कार देकर एवं भोजन कराकर विदा किया गया ।
Comments
Post a Comment