हुजूर अल्लाह हू मियां के 103 वे उर्स के चादर के जुलूस में मुफ्ती हसन मियां के मुरीदो का हुजूम उमड़ा*

*शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

अल्लाहू अल्लाहू के नारों से गूँजा शहर 

पीलीभीत 103 वाँ सालाना उर्से अल्लाहू मियाँ के मुबारक मौके पर पीरे तरीक़त शेरे क़दीरियत हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मोहम्मद हसन मियाँ क़िब्ला क़दीरी साहब की  (सदारत) में निकलने वाला पारम्परिक मरकज़ी जुलूसे चादर शरीफ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व से निर्धारित मार्गो से बड़ी धूम-धाम हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जिसमें हज़ारों की संख्या में जायरीनो ने हिस्सा लिया, इस मुबारक मौके पर शहर भर में जगह-जगह शरबत,फल,पानी,खाने आदि जलपान का लंगर बांटा गया जगह-जगह फूलों की बारिश कर व आतिशबाज़ी कर जुलूस का भव्य स्वागत किया, जुलूस मस्जिद नादिर खां होता हुआ मस्जिद हैदरी पर पहुँचने पर तमाम मोहल्ले वालों ने फूल माला पहनाकर व मिठाइयाँ बाँट कर जुलूस का स्वागत किया जहाँ मुफ़्ती हसन मियाँ क़दीरी साहब ने तक़रीर की वहां से ग्वारों वाला इमाम बाड़ा, बेलों वाला चौराहे पर पहुँचने पर तक़रीर की गयी जहाँ से चलकर जुलूस कुतबुल अख़ताब पीलीभीत शहर की शान पीलीभीत शहर की पहचान हज़रत हाजी शाहजी मोहम्मद शेर मियाँ (शाहजी मियाँ ) र.अ. की दरगाह पर चादर चढ़ाकर खिराजे अक़ीदत पेश की व मुफ़्ती हसन मियाँ क़िब्ला क़दीरी द्वारा तक़रीर की गयी, जुलूस जुगनू पाकड़ होता हुआ भिशतियों वाली मस्जिद से छोटी मार्केट होता हुआ शरीफ खां के चौराहे पर पहुंचा जहाँ मोहल्ले वासियों ने आतिशबाज़ी कर ज़ोरदार स्वागत किया,

 वहां से चलकर मोहल्ला बकर क़साब होता हुआ मोहल्ला मदीना शाह के चौराहे पर पुत्तन आतिशबाज़ फर्म के मालिक मोहम्मद हसीन और उनके छोटे भाई मोहम्मद अज़ीम साहब ने जुलूस में मौजूद सभी जायरीनो का बहुत ज़ोरदार तरीके से स्वागत किया उसके बाद जुलूस अनवर वुड हाउस के बराबर गली से निकलकर मोहल्ला थाली वालों में पहुंचा जहाँ पहले से जुलूस के स्वागत में मौजूद सभी मोहल्ले वासियों ने लंगर, मिठाईयां,फल, ज़ोरदार आतिशबाज़ी के साथ फूलो के हार पहना कर स्वागत करते हुए अपने दिल की खुशियों का इज़हार किया, जुलूस बुंदा की डेरी होता हुआ खानक़ाहे उस्मानिया क़दीरिया मोहल्ला शेर मोहम्मद पर पहुंचा जहाँ पारम्परिक मरकज़ी जुलूसे चादर शरीफ का समापन करा दिया गया और समापन के समय जुलूस के आयोजक मुफ़्ती हसन मियाँ क़दीरी साहब ने जुलूस में शामिल सभी जायरीनो का शुक्रिया अदा किया और जुलूस की सुरक्षा में तैनात पीलीभीत पुलिस प्रशासन का कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए गले में शाल पहना कर सम्मानित किया और अपने शहर और अपने देश की तरक्की और शान्ति के लिए दुआ की बाद में क़ुल शरीफ का कार्यक्रम खानकाह किया गया उसके बाद सभी लंगर खिलाया व बाटा गया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।