सरधना में देवी मंदिर चौराहे की पुलिया का निर्माण कार्य प्रारम्भ।


सरधना। नगर पालिका द्वारा देवी मंदिर चौराहे स्थित पुलिया के उच्चीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। लंबे समय से पुलिया नीचे बैठ जाने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भरने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए पुलिया को ऊँचा करने का निर्णय लिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों व राहगीरों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

नगर पालिका के अध्यक्ष सबीला बेगम ई ओ दीपिका शुक्ला का कहना है कि शीघ्र ही पुलिया का काम पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्य के लिए पालिका अध्यक्ष व ई ओ. का आभार जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।