नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ का संयुक्त व्यापार मंडल ने किया सम्मानटैक्स में 60 प्रतिशत कमी से व्यापारियों व जनता को मिली बड़ी राहत



सरधना। नगर पालिका परिषद सरधना में शासन द्वारा लागू स्वयं कर प्रणाली के अंतर्गत लगाए गए टैक्स में लगभग 60 प्रतिशत की कमी की गई है। इस निर्णय से नगर के व्यापारियों और आमजन को बड़ी राहत मिली है।

इसी उपलक्ष्य में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष श्रीमती सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का शाल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यकारी अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि “नगरवासियों पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए समस्त व्यापारी वर्ग पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और पालिका बोर्ड का आभारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि ईओ दीपिका शुक्ला की कार्यशैली काबिले-तारीफ है। उनके नेतृत्व में कांवड़ यात्रा और बूढ़ा बाबू मेले का सफल व भव्य आयोजन कराया गया, जिससे सरकार के लाखों रुपये की बचत भी हुई। नगर के हित में उनकी सक्रियता और तत्काल समस्याओं के निस्तारण ने जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई है।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि वास्तव में ऐसे अधिकारी और जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं, जो नगर के विकास और जनता की सुविधा के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं।

इस अवसर पर युवा अध्यक्ष जावेद अली, महामंत्री संदीप माहेश्वरी, डॉ. साकिर हसन, अश्वनी गुप्ता, दिलशाद अंसारी, साकिर कुरैशी, जाकिर हसन, शेखर त्यागी, शाहवेज अंसारी, रुहेला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।