धान की फसल सूख रही, नहरों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए
आज़मगढ़ 24 सितम्बर 2025। किसान नेता राजीव यादव ने निजामाबाद क्षेत्र के मंझारी, पंडिताइन की पुलिया होते हुए सोफीपुर जा रही नहर में तत्काल पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने की मांग की है।
सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि पंडिताइन की पुलिया से करियाबर, धनियाकुड़ी, सुदनीपुर, लोदईगंज, रैसिंगपुर, चिरावल से गुजर रही नहर में पानी न खोलने से धान की खेती सूख रही है। निजामाबाद समेत आजमगढ़ की नहरों में पानी न होने के चलते अन्नदाता खेतोँ की सिचाई को लेकर परेशान हैँ। आज़मगढ़ को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए नहरों में पानी और सुचारू बिजली आपूर्ति की जाए। धान की रोपनी के समय भी नहरों में पानी नहीं आया और अब किसी-किसी नहर में दिख भी रहा है तो तलहटी में। पर्याप्त पानी न होने के चलते किसान सिचाई नहीं कर पा रहे हैँ ऐसे में नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाए।
राजीव यादव
8210437705
Comments
Post a Comment