पर्यावरण धर्म समिति के तत्वाधान में 2अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली "पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता " की तैयारियो को लेकर एक मीटिंग

पर्यावरण धर्म समिति के तत्वाधान में 2अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर  सेंट जोजेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली "पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता "  की तैयारियो को लेकर एक मीटिंग समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई, जिसमे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा हुई l 
कार्यक्रम संयोजक   मोहम्मद अली शाह ने बताया कि चित्रकला ऑन द स्पॉट होगी तथा प्रातः 9बजे से शुरू होकर 11बजे तक चलेगी, जिसकी पूरी देखरेख पर्यावरण धर्म समिति के सदस्य करेंगे l उन्होंने कहा कि सभी सदस्य प्रातः 7:30बजे स्पॉट पर पहुंचेंगे तथा व्यवस्था को संभालेंगे l उन्होंने अनुशाशन को प्रार्थमिकता से लेते हुए सभी साथियों से अनुसाशन बनाये जाने की अपेक्षा की l समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि सभी सदस्य पर्यावरण धर्म समिति के ड्रेस कोड का अनुसरण करेंगे तथा समिति द्वारा उपलब्ध टी शर्ट पहनकर ओर गले में बैज डालकर रहेंगे l  पुरुस्कार वितरण समारोह आगामी 7अक्टूबर को होगा l जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद हरेंद्र मलिक होंगे जबकि स्टूडेंट अइकोंन के रूप में विख्यात dusu के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री दिल्ली से आएंगे l 
आफताब अंसारी, जीशान कुरैशी, शाहवेज अंसारी,डी के सिरोही, अनिल सिरोही, मनमोहन त्यागी, रोहित पाल, पीयूष त्यागी एडवोकेट, पवन शर्मा एडवोकेट, डा. रविंद्र सिंह एडवोकेट, सलीम दीवाना, अनीस खान, खालिद अहमद, डा. ताहिर हनफ़ी, अमरीश कपसाड, संयम पांचाल, सुनील सोम एडवोकेट, आदि सदस्य उपस्थित रहे तथा अपने सुझाव दिए l

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।