सेंट जेवियर्स स्कूल रोड का निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर


सरधना। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सरधना कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल रोड का निर्माण कार्य आखिरकार शनिवार को शुरू हो गया। इस सड़क के शुभारम्भ कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर ठाकुर प्रीतिश कुमार, चेयरपर्सन पति निज़ाम अंसारी, सभासद शाहिद मलिक, नसीम गुज्जर व ललित गुज्जर, आबिद अंसारी, शाहवेज़ अंसारी, ठेकेदार सैलेंद्र्र गुप्ता  मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई थी। स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन अक्सर फंस जाते थे, वहीं स्थानीय निवासियों को भी आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने कई बार पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की थी।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया। और निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था। कई बार बच्चों को स्कूल पहुँचाना और लाना जोखिम भरा साबित होता था। अब सड़क बन जाने से हज़ारों लोगों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी भरोसा दिलाया कि नगर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।