जिला जजी में बने पिंक टॉयलेट का पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने किया लोकार्पण*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत। शुक्रवार को जिला जजी परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला जज रविन्द्र कुमार व कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
जजी परिसर में बनाए गए पिक टॉयलेट के लोकार्पण के अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिक टॉयलेट से महिला वादकारी और महिला अधिवक्ताओं को टॉयलेट प्रयोग के लिए दिक्कत न हो इसलिए इसका निर्माण किया गया है। पिंक टॉयलेट बनने से महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार, अपर जिला जज श्वेता दीक्षित, स्पेशल  अनु सक्सेना, अपर सिविल जज प्रियंका मौर्या, सिविल जज सौम्या भारद्वाज, अपर जिला जज आतिफ शमीम, सिविल जज आनंद कुमार, अपर सिविल जज तरुण कुमार, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।