शाहवेज़ अंसारी ने लगाया कैंप, गणना प्रपत्र भरवाए, BLO को सौंपे – लगातार जागरूकता अभियान जारी
एस ए बेताब
सरधना (मेरठ)स्थानीय स्तर पर मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समाज सेवी शाहवेज़ अंसारी लगातार कैंप लगा रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। उनके इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को समय पर गणना प्रपत्र भरवाना और सही प्रक्रिया से जोड़ना है।
कैंप के दौरान उन्होंने लोगों के गणना प्रपत्र भरवाए और भरे हुए सभी फॉर्म बीएलओ (BLO) को सौंपे।
उन्होंने बताया कि जिन बहनों के ससुराल में S.I.R फॉर्म नहीं आया है, वे मायके में आए फॉर्म को भरकर जमा कर दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एड्रेस को लेकर कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि फॉर्म आधार कार्ड के आधार पर भरा जा रहा है और आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ नहीं माना जाता। इसलिए समय पर फॉर्म भरना बेहद जरूरी है।
साथ ही शाहवेज़ अंसारी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरने या जमा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को OTP या कोई भी निजी जानकारी बिल्कुल न दें।
उन्होंने बताया कि एन्यूमरेशन फॉर्म केवल अपने BLO के माध्यम से या भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://voters.eci.gov.in
पर ही भरें और जमा करें।
अंत में उन्होंने कहा —आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
Comments
Post a Comment