प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।एएलएस एम्बुलेंस ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न, श्रेष्ठ कर्मियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही निःशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा का संचालन मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा विगत चार वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था की ओर से एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी कर्मचारियों के लिए चार दिवसीय विशेष
यह प्रशिक्षण शिविर 19 नवंबर से 22 नवंबर तक जिला अस्पताल, बरेली में आयोजित हुआ। समापन कार्यक्रम सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. पवन कपाही तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने संयुक्त रूप से की।
प्रशिक्षण के दौरान मेडकेयर के प्रशिक्षक विकास पांडे ने ईएमटी कर्मचारियों को मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने से संबंधित आधुनिक तकनीक और आवश्यक प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी।
समापन समारोह में बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह और एसीएमओ डॉ. पवन कपाही द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित ईएमटी – अमित कुमार कनौजिया, इजराउल हक, विमल शर्मा, गोविंद राम, बृजमोहन, सनोज, रविंदर और कौटिल्य।
कार्यक्रम में मेडकेयर संस्थान के संचालक प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक विश्व कीर्ति सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment