यातायात माह नवम्बर 2025 मे वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर, वाहन चालकों,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *यातायात माह नवम्बर 2025* के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात विधिभूषण मौर्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिहं द्वारा प्रभारी यातायात व यातायात कर्मियों के साथ मिलकर गन्ना परिवहन करने वाले ट्रकों/ ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों को मानक के अनुरूप गन्ना को वाहन में भरकर परिवहन करने, वाहन के सभी निर्धारित दस्तावेज रखने, ओवरहाइट न चलने, सीट बेल्ट बांधकर गन्ना लेकर चलने व गन्ने के पीछे रिफ्लेक्टरयुक्त लाल कपडे़ के प्रयोग करने के सुझाव दिए गए। इसके अतिरिक्त *ओवरहाइट चलने वाले 32 वाहनों के चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 70 चालान करते हुए 88,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 16 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*
Comments
Post a Comment