लिटिल एंजेल्स स्कूल मे फुटबॉल टर्फ ग्राउंड का हुआ शुभारंभ*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
लिटिल एंजेल्स स्कूल में टेरेस पर बने हुए फुटबॉल टर्फ ग्राउंड का आज उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेड मिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा आदि नें रिबन काटकर किया । इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा एक फाइव ए साइड दोस्ताना मैच खेला गया, उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने कहा की यह टर्फ ग्राउंड बनाने की बहुत समय से योजना बन रही थी जो अब जाकर पूरा हुआ और आज इसका उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, इस टर्फ ग्राउंड पर फुटबॉल के साथ-साथ तमाम खेलों की गतिविधियां हो सकतीं है ।
Comments
Post a Comment