एसबीआई बहेड़ी ने आयोजित किया किसान सम्मान समारोह और कनेक्ट कार्यक्रम

Report By: Anita Devi 
भारतीय स्टेट बैंक बहेड़ी शाखा द्वारा आज ग्राम पंचायत हरहरपुर डूंडा शुमाली में ग्राहक संपर्क एवं किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा किसानों की उन्नति हेतु चलाई जा रही विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समृद्धि ऋण, स्वर्ण आभूषण ऋण एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड आधारित ऋण, आदि के बारे में बताया गया एवं विभिन्न जमा सुविधाओं जैसे बचत खाता, सावधि जमा खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को आजकल बढ़ रहे साइबर क्राइम धोखाधड़ी आदि से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने भारतीय स्टेट बैंक की उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान किए जाने की अपनी कटिबद्धता से अवगत कराया और बेहतर बैंकिंग सेवाओं हेतु स्थानीय ग्राहकों के सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर फील्ड ऑफिसर शिवम वैश्य, सोनू शर्मा, मोहम्मद शाह, हाजी परवेज, इकबाल सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि सम्मानित किसान और क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Comments