अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

खबर मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत भूनी टोल प्लाजा के निकट की है  जहां पर एक अज्ञात वाहन ने एक  मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।मरने वाला 48 वर्षीय संजय पुत्र ताराचंद कस्बा ऊन जिला शामली का रहने वाला था और जो प्रातः 4:00 बजे अपनी ड्यूटी के लिए ऊन कस्बे से पहासू खुर्जा जा रहा था जैसे ही वह भूनी टोल प्लाजा से आगे पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूके08-
  08862 को टक्कर मार दी और टक्कर इतनी भयानक थी कि संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद सरधना थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर के आई और मृतक के परिवार को सूचना दी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़के में एक लड़की है मृतक अपने किसी परिचित को देखने के लिए अपने घर ऊन  जनपद शामली में आया था तथा आज प्रातः4:00 बजे वहां से ड्यूटी के लिए निकला था तकरीबन 6:00 बजे के आसपास यह हादसा हुआ । मृतक संजय खुर्जा के पहासू ब्लाक के किसी गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था तथा अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।