भैंसों से भरी पिकअप पलटी, स्कूल जा रही छात्रा की मौत
Report by:Anita Devi
बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल/कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा के ऊपर पीछे से आ रही भैंसों से भरी पिकअप यूपी 26 AT 3025 अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार लालू नगला निवासी बाबू अली उर्फ महबूब अली की पुत्री सुबह करीब 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। जैसे ही वह बंजरिया मोड़ के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही भैंसों से लदी पिकअप अचानक असंतुलित होकर पलट गई और उसकी चपेट में छात्रा आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर उसे वाहन के नीचे से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप में क्षमता से अधिक पशु लदे थे, जिससे वाहन मोड़ पर संतुलन नहीं बना सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment