रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं ड्यूटीरत कर्मचारियों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान रमजान माह के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य बाजार, मस्जिदों के आसपास, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं अन्य चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सचेत एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि रमजान माह में विशेष सतर्कता बरती जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त सुनिश्चित की जाए एवं भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
Comments
Post a Comment