पुलिस ने बहेड़ी, पूर्व चेयरमैन, पति नसीम अहमद की खोली हिस्ट्री शीट
अनीता देवी द्बारा
बहेड़ी (बरेली)पूर्व चेयरमैन फौजुल के पति नसीम अहमद को पुलिस ने हिस्ट्री-शीटर करार दिया है ।पुलिस ने नसीम अहमद की बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली है पुलिस ने बकैनिया काले खां निवासी सुमित कुमार और भुड़िया कॉलोनी निवासी धनुष यादव उर्फ मुर्गा की भी हिस्ट्री शीट खोली है इन दोनों को भी बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीट घोषित किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहेडी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पति अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। वह एक बार फिर अखबार की सुर्खियों में हैं। इस बार उनको पुलिस ने बकायदा गली का गुंडा बना दिया है। वैसे उन पर कितने मुकदमें दर्ज हैं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है परंतु लोगों में चर्चा है कि अब वो अध्यक्ष पति कहलाने के बजाए गली के गुंडे नाम से जाने जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार एचएस सं. 62बी नसीम अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी 4/198 विशाल खंड गोमती नगर लखनऊ वर्तमान निवासी मो. टांडा कस्बा व थाना बहेडी बरेली उम्र 59 वर्ष को पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में गुंडा बना दिया है। वैसे पूर्व में एक पत्रकार पर नसीम अहमद हमला कराने का आरोप हैं। इसके अलावा भूमि विवाद में भी उनका नाम बताया जाता है। अन्य मुकदमों की अभी तक सूचना नहीं मिली है। अपने ही अस्पताल में मेडीकल हडपने का आरोप भी लग चुका है। बीते दिनों वह पुलिस से भिड गए थे।
Comments
Post a Comment